नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अटल बिहारी वाजपेयी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप के एमबीए कार्यक्रम में दाखिला आवेदन का फिर से मौका दिया है। इच्छुक उम्मीदवार दाखिला के लिए https://jnuee.jnu.ac.in/ लिंक पर जाकर 15 मई तक आवेदन कर सकेंगे। दाखिला कैट-2025 के स्कोर सहित दाखिला से जुड़े दूसरे मानदंडों के आधार पर मिलेगा। दाखिला के लिए करीब 75 सीटें उपलब्ध हैं। ब्यूरो