फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिवंश का निर्विरोध चुनाव भरोसे की जीत: विजेंद्र गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, ये संसदीय व्यवस्था में विश्वास और निरंतरता का संदेश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह के निर्विरोध चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि ये सिर्फ चुनाव नहीं, बल्कि संसदीय व्यवस्था में विश्वास और स्थिर नेतृत्व की पहचान है। अध्यक्ष ने कहा कि यह परिणाम लोकतांत्रिक संस्थाओं में भरोसे और संसदीय परंपराओं की मजबूती को दिखाता है। हरिवंश नारायण सिंह अपने सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, ईमानदारी, संयम और स्पष्ट निर्णय क्षमता के कारण सभी राजनीतिक दलों में सम्मानित हैं। सदन संचालन की उनकी शैली शांत, संतुलित और निष्पक्ष रही है। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि हरिवंश आगे भी लोकतंत्र की सर्वोत्तम परंपराओं का पालन करते हुए राज्यसभा के संचालन को और प्रभावी बनाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें