फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइक्स के नाम पर एक और ठगी, दिल्ली-NCR में 20 हजार लोगों को लगाया चूना

Tue, 11 Apr 2017 01:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
वेब पेज पर लाइक कर रुपये कमाने का लालच देकर लोगों से ठगी करने का एक और मामला सामने आया है। साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी ने लोगों को झांसा देकर करीब एक हजार करोड़ रुपये की ठगी की है। कंपनी पर करीब 20000 लोगों से ठगी करने का आरोप लगा है। 
विज्ञापन


अकाउंट में रुपये नहीं आने पर जब लोग कंपनी के ऑफिस पहुंचे तो वहां ताला लटका मिला। इसके बाद पीड़ितों ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर हंगामा किया। बता दें कि अभी कुछ समय पहले ही  ऐसी ही एबलेज इंफो सोल्यूशंस और वेब वर्क ट्रेड लिंक्स कंपनियों  के फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ था, जिसमें कंपनी के डायरेक्टर की गिरफ्तारी भी हुई थी। 

एसएसपी से शिकायत करने पहुंचे पीड़ित गुरमीत सिंह, आकाश बंसल, तरुण अग्रवाल समेत दर्जनों लोगों ने बताया कि दिसंबर 2016 में साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित पैसिफिक बिजनेस पार्क की एक कंपनी के बारे में उन्हें पता चला था। जानकारी करने पर कंपनी के डायरेक्टर ने उन्हें बताया कि इंटरनेट पेज पर लाइक कर दो हजार रुपये प्रतिदिन तक कमाए जा सकते हैं। 
विज्ञापन

लोगों ने 1.15 लाख रुपये तक देकर खरीदी लॉगिन आईडी 

- फोटो : File Photo
आरोप है कि लोगों ने 5700 रुपये से 1.15 लाख रुपये तक देकर लॉगिन आईडी ले ली। 17 दिसंबर 2016 को कंपनी ने अपना वेब पेज लांच किया, जिसके  बाद उन्होंने लाइक करना शुरू किया।

कंपनी ने 20 जनवरी तक लोगों के अकाउंट में रुपये डाले। इसके बाद से रुपये आने बंद हो गए। फोन पर कंपनी के डायरेक्टर से बात की तो पता चला कि कोई तकनीकी समस्या के चलते रुपये आने बंद हुए हैं। एक सप्ताह पहले कुछ लोग कंपनी के ऑफिस पहुंचे तो वहां ताला लटका मिला। 

वेब पेज भी बंद हो चुका है। पीड़ित लोग इकट्ठा होकर थाना लिंक रोड पहुंचे मगर लिंक रोड पुलिस ने कार्रवाई से इंकार कर दिया। इसके बाद सभी इकट्ठा होकर सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे। एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि उन्हें पूरे मामले की जानकारी नहीं है। हालांकि जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन

रुपये और एलईडी टीवी का देते थे झांसा 

एसएसपी ऑफिस पहुंचे लोगों ने बताया कि दो डायरेक्टर और चार अन्य लोग मिलकर कंपनी चलाते हैं। सभी चिरंजीव विहार के रहने वाले हैं। चिरंजीव विहार के ही करीब 860 लोगों ने एक लाख पंद्रह हजार रुपये लेकर लॉगिन आईडी ली है।

तीन दिन में अपने नीचे दो व्यक्ति जोड़ने पर चार हजार रुपये प्रतिदिन और एक 32 इंच का एलईडी टीवी देने का झांसा भी कंपनी वालों ने दिया था। लोगों ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर में कंपनी ने करीब बीस हजार लोगों को अपना मेंबर बनाया। इनसे करीब एक हजार करोड़ की ठगी की है।
 
लोगों का आरोप है कि उन्होंने चार अप्रैल को डासना से एक आरोपी को पकड़कर मसूरी थाना पुलिस को सौंप दिया था। बावजूद इसके पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। लोगों ने लिंक रोड पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें