फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप विधायक पति समेत फरार, लटकी गिरफ्तारी की तलवार

Mon, 28 Dec 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी की एक और विधायक पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। आरकेपुरम से आप विधायक प्रमिला टोकस व उनके पति के खिलाफ जातिसूचक शब्द इस्तेमाल करने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पहला मामला सीपीडब्ल्यूडी के एई, जबकि दूसरा सरकारी कर्मचारी की पत्नी की शिकायत पर दर्ज किया गया है। विधायक के पति ने सोमवार को कोर्ट से अग्रिम जमानत लेने कोशिश की। कोर्ट ने विधायक व उनके पति को पुलिस के सामने सरेंडर करने के लिए कहा है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि विधायक व उनके पति घर से फरार हैं और उन्होंने सोमवार शाम तक पुलिस के सामने सरेंडर नहीं किया था।

पुलिस के अनुसार सीपीडब्ल्यूडी की एक टीम 15 दिसंबर को सरस्वती कैंप, सेक्टर-चार आरकेपुरम में स्थित अवैध झुग्गियों को ढहाने गई थी। इस दौरान आरकेपुरम से आप विधायक प्रमिला टोकस अपने पति धीरज टोकस व समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गईं।
विज्ञापन


आरोप है कि इन लोगों ने सीपीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों के साथ मारपीट की और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। आरकेपुरम थाना पुलिस ने सीपीडब्ल्यूडी के एई की शिकायत पर 15 दिसंबर को मारपीट व सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

पुलिस को पति समेत विधायक की तलाश

जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने को लेकर एसीपी सफदरजंग एंकलेव की देखरेख में जांच बैठा दी गई थी। जांच में मामला सही पाया गया।

इसके बाद 22 दिसंबर को दोनों के खिलाफ दर्ज एफआईआर में एससी/एसटी एक्ट की धारा भी जोड़ दी गई। दूसरा मामला दो दिन पहले दर्ज किया गया है। आरकेपुरम के सेक्टर-एक में रहने वाली महिला ने पुलिस को शिकायत दी है कि विधायक अपने पति व समर्थकों के साथ उनके घर पहुंची और जातिसूचक शब्दों को प्रयोग किया।

पुलिस ने शिकायत पर विधायक व उनके पति के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट व घूरने का मामला दर्ज किया गया है। महिला के पति सरकारी कर्मचारी हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक धीरज टोकस ने सोमवार को पटियाला कोर्ट में अग्रिम जमानत का आवेदन किया था। कोर्ट ने उन्हें पुलिस के पास जाने के लिए कहा है।

पुलिस दोनों की मामलों में विधायक व उनके पति की तलाश कर रही है। पुलिस पूछताछ में शामिल होने के लिए विधायक व उनके पति को जल्द ही नोटिस भेजने जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें