नई दिल्ली। दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय(डीटीयू) में वार्षिक खेल महोत्सव आह्वान का आगाज हुआ। इस तीन दिवसीय उत्सव में 50 से अधिक कॉलेज के पांच हजार से ज्यादा प्रतिभागी हिस्सा ले रहे है, जिन्हें वारियर्स के तौर संबोधित किया गया है। महोत्सव में फुटबॉल, क्रिकेट, बैटमिंटन, बास्केटबॉल, कबड्डी आदि का आयोजन किया जा रहा है। खेल महोत्सव के सचिव ईशान जैन ने कहा कि इस मंच के माध्यम से विभिन्न संस्थानों के छात्र खेलों के जरिए सहयोग और नेटवर्किंग को मजबूत करते हैं। ब्यूरो