फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम विवाह से खफा भाइयों ने जीजा को गोली मारी, हालत गंभीर

Thu, 16 May 2019 06:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
गोली मारी
विज्ञापन

विज्ञापन

एक ही गोत्र में बहन के प्रेम विवाह से नाराज भाइयों ने अपने जीजा को गोली मार दी। कंधे में गोली लगने के बाद बॉबी (22) को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे डीडीयू अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 

पुलिस ने बॉबी के बयान पर उसके सालों व एक दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बॉबी डीयू के एक कॉलेज में ग्रेजुएशन फाइनल ईयर का छात्र है। इसके अलावा वह पॉवर लिफ्टिंग में 2018 में नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, बॉबी अपनी पत्नी निशा के साथ हस्तसाल गांव, उत्तम नगर में रहता है। बॉबी इलाके के एक जिम में ट्रेनर है। अक्तूबर 2018 में बॉबी ने अपने गांव की रहने वाली अपने गोत्र की युवती निशा से कोर्ट मैरिज कर ली थी। निशा के परिवार वाले शादी के खिलाफ थे। विवाह के बाद से ही निशा के परिजन बॉबी और निशा को धमकी देते थे।

मंगलवार रात करीब 10.30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि नवादा इलाके में एक युवक को गोली मार दी है। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे डीडीयू अस्पताल रेफर कर दिया गया था। बॉबी ने पुलिस को दिए बयान में अपने साले पारस उर्फ नवीन पर गोली चलाने का आरोप लगाया। बॉबी ने बताया कि शादी के बाद से उसके साले पारस व नीरज उस मारने की फिराक में थे।

मंगलवार रात को वह नवादा इलाके में था। एक जानकार युवक ने उसे बातों में लगाकर पारस व नीरज को सूचना दे दी। इस दौरान नीरज व पारस ने आते ही बॉबी पर हमला कर दिया। झगड़े के दौरान पारस ने बॉबी पर गोली चला दी, जो उसके कंधे में लगी। शोर-शराबा होने पर आरोपी वहां से फरार हो गए। बॉबी को अस्पताल ले जाया गया। 
विज्ञापन


बॉबी देशबंधु गुप्ता कॉलेज में फाइनल ईयर का छात्र है। इसके अलावा वह पॉवर लिफ्टिंग करता है। पॉवर लिफ्टिंग में उसने नेशनल और स्टेट लेवल के कई मेडल जीते हैं। पुलिस उसके बयान पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें