फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: भारतीय लोक पार्टी के गठन की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली के केशवपुरम स्थित महाराणा प्रताप भवन में आयोजित बैठक में समाजवादी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने भारतीय लोक पार्टी के गठन पर सहमति जताई। पार्टी गठन की घोषणा करते हुए अध्यक्ष सत्यनारायण यादव ने बताया कि देश में आर्थिक संकट, बेरोजगारी और सामाजिक असमानता जैसी समस्याएं बढ़ रहीं हैं। गरीब, किसान, छात्र, नौजवान, एससी एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यक और आदिवासी वर्गों को सामाजिक न्याय और आर्थिक सुधार का लाभ दिलाने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान चलाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि नई पार्टी का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों की आवाज उठाना और व्यवस्था में बदलाव लाना होगा। इस दौरान सुरेंद्र कुमार बहोत, बिजेंद्र मोहन यादव और एडवोकेट अरविंद सिंह यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें