राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने मामले में स्वत: संज्ञान लिया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने बिहार के बेगूसराय स्थित कंवर झील (काबरताल वेटलैंड) के संरक्षण से जुड़े मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए बिहार सरकार सहित नौ संस्थाओं को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने को कहा है। प्रधान पीठ ने मामले को आगे की सुनवाई के लिए इसे एनजीटी की कोलकाता स्थित पूर्वी क्षेत्रीय पीठ को स्थानांतरित कर दिया है। एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव और विशेषज्ञ सदस्य डॉ. अफरोज अहमद की पीठ ने यह कार्रवाई 9 जून 2026 को प्रकाशित एक मीडिया रिपोर्ट के आधार पर की। रिपोर्ट में एशिया की सबसे बड़ी ऑक्सबो झीलों में शामिल कंवर झील पर अतिक्रमण, जलवायु परिवर्तन और सामाजिक संघर्षों के कारण बढ़ते पर्यावरणीय संकट का उल्लेख किया गया था।
नितिन राजपूत