फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय शूटिंग में अनमोल ने जीते तीन पदक 

Wed, 01 Jun 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद

सार

  • अंतरराष्ट्रीय शूटर अनमोल जैन का स्वागत 
  • चेक रिपब्लिक में आयोजित अंतरराष्ट्रीय शूटिंग में जीते तीन पदक
  • 10 मीटर में रजत व 50 मीटर में दो कॉस्य पदक पदक
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय शूटर अनमोल जैन का मंगलवार को यूरोप से शूटिंग में तीन पदक जीत कर बल्लभगढ़ पहुंचने पर शहरवासियों ने भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह बस अड्डा मार्केट में आयोजित किया गया। जहां व्यापारियों ने जैन परिवार को अनमोल की तरक्की में हर प्रकार का सहयोग देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


शहर के मुख्य द्वार से शूटर अनमोल जैन को गाजे-बाजे के साथ बस मार्केट स्थित दुकानदार बस अड्डा यूनियन के प्रधान प्रेम खट्टर के कार्यालय लाया गया। जहां मौजूद शहरवासियों ने अनमोल का फूल-मालाओं से अभिवादन किया।

आयोजन व्यापारी संगठन की ओर से प्रेम खट्टर के नेतृत्व में किया गया। स्वागत करने वालों में भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, उपाध्यक्ष मूल चंद मित्तल, पूर्व पार्षद दयाचंद यादव, सी.बी.रावल, श्याम लाल छाबड़ा, ओमपाल टौगर, रोशन लाल, विरेंद्र मनचंदा, हरीश धवन, विजय आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इस दौरान अनमोल जैन के कोच राकेश सिंह ने कहा कि चेक रिपब्लिक में अपनी शानदार निशानेबाजी की बदौलत ‘26वीं मीटिंग ऑफ दॉ शूटिंग होप्स’ अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर पिस्टल में  रजत व 50मीटर फ्री पिस्टल में दो कॉस्य पदक हासिल कर देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता 26 से 29 मई तक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें