फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम-प्रसंग से नाराज परिजनों ने बेटी को मारने का किया प्रयास, पुलिस ने झुठलाया

Mon, 13 May 2019 04:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

सेक्टर-49 कोतवाली क्षेत्र के आगाहपुर में एक किशोरी प्रेमी से शादी करने पर अड़ गई। आरोप है कि इससे नाराज परिजनों ने उसे छत से फेंक जान से मारने का प्रयास किया। लेकिन किशोरी मौका पाकर भाग गई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। 

विज्ञापन


पुलिस ने कुछ घंटे में ही किशोरी को प्रेमी के साथ पकड़ लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने किशोरी को परिजनों को सौंप दिया। जबकि प्रेमी को हिरासत में ले लिया है।

मूलरूप से बिहार निवासी दो परिवार आगाहपुर गांव में किराए पर रहते हैं। सूत्रों के अनुसार एक परिवार की किशोरी और दूसरे परिवार के युवक के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा है। किशोरी के परिजनों को जब इस बात की भनक लगी तो उन्होंने उसे युवक से मिलने से रोक दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद भी दोनों मिलते रहे। आरोप है कि शनिवार को किशोरी प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ गई। इस बात से नाराज परिजनों ने उसे छत से गिराकर मारने का प्रयास किया। लेकिन किशोरी बचकर भाग निकली और प्रेमी के संग फरार हो गई। 

रात में परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी कि पड़ोसी युवक उसका अपहरण कर ले गया है। इस पर पुलिस ने आरोपी युवक और किशोरी को बरामद कर लिया। उधर,आरोपी युवक के परिजनों ने किशोरी के परिजनों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। 

इंस्पेक्टर अजय कुमार अग्रवाल का कहना है कि कुछ घंटे के लिए किशोरी युवक के साथ चली गई थी। पुलिस को शिकायत मिली तो दोनों को बरामद कर लिया। किशोरी को परिजनों को सौंप दिया गया है और उसे मारने के प्रयास की सूचना सही नहीं है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें