फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब, पत्नी देर तक सोती है: बीवी बोली- अपनी पसंद का चावल लाता है... नहीं रहूंगी, आरोप-प्रत्यारोप सुन सब हैरान

Mon, 22 May 2023 04:16 PM IST
आकाश दुबे वंदना श्यारौलिया, अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

संजय नगर के एक मामले में पत्नी ने बताया कि मायके में उसके पिता अच्छे वाले चावल लाते थे और पति दूसरे चावल लाता है, उसे वह पसंद नहीं आते। नमकीन बिस्किट भी अपनी पसंद का लाता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पत्नी की पसंद का राशन न लाना पति को भारी पड़ गया। नाराज पत्नी ने परिवार परामर्श केंद्र में पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पत्नी ने कहा कि पति अपनी पसंद का चावल लाता है, मुझे अपनी पसंद से लाना है। वहीं, पति ने कहा कि पत्नी सुबह नहीं उठती, देर तक सोती है।

विज्ञापन

संजय नगर के एक मामले में पत्नी ने बताया कि मायके में उसके पिता अच्छे वाले चावल लाते थे और पति दूसरे चावल लाता है, उसे वह पसंद नहीं आते। नमकीन बिस्किट भी अपनी पसंद का लाता है। परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी नेहा चौहान ने बताया कि काउंसिलिंग करके दोनों के बीच समझौता कराया गया। पत्नी इस बात पर मानी कि पति उसे महीने के चार हजार रुपये राशन के लिए देगा और वह अपनी पसंद से राशन लाएगी। पति इस बात पर माना कि वह सुबह समय से उठकर बच्चे को तैयार करके स्कूल भेजेगी।
विज्ञापन

अजीब गरीब शर्तों पर सुलझे मामले
नेहा चौहान ने बताया कि कई मामले ऐसे होते हैं जिनमें पति-पत्नी की शर्तें अजीबो गरीब होती हैं, जिन्हें सुनकर हम भी आश्चर्य में आ जाते हैं। एक मामले में पत्नी ने शर्त रखी कि पति जेठानी से बात नहीं करेगा तो मैं उसके साथ जाऊंगी। एक मामले में पति ने शर्त रखी कि पत्नी के दोस्त वीडियो कॉल पर मुझे उल्टा सीधा बोलते हैं, पत्नी अपने दोस्तों से वीडियो कॉल नहीं करेगी तो मैं इसे साथ रखूंगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें