फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime: नाराज बेटे ने पिता के खाते में लगाई सेंध... 26.32 लाख का खरीदा सोना, खुलासा होने पर गिरफ्तार

Mon, 27 Oct 2025 06:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आजादपुर मंडी में पार्किंग ठेकेदारी करने वाले एक शख्स ने अपने बड़े बेटे को पार्किंग का काम सौंप दिया। दूसरी पत्नी का बेटा इस बात से इस कदर नाराज हुआ कि उसने चुपचाप पिता के खाते से 26.32 लाख की ठगी कर ली। आरोपी ने पिता के खाते से सोना खरीद लिया। 

विज्ञापन


पिता को जब वारदात का पता चला तो पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस छानबीन में मामले का खुलासा हो गया। अपराध शाखा की साइबर सेल ने शिकायतकर्ता के बेटे शिवम शर्मा (25) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से पुलिस ने करीब 13 लाख रुपये का सोना और उसके खाते से 3 लाख रुपये बरामद कर खाता फ्रीज कर दिया। 

 अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त आदित्य गौतम ने बताया कि पिछले दिनों 68 साल के एक बुजुर्ग ने 26 लाख से अधिक की साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि उनका आजादपुर में पार्किंग का काम है। उनके खाते से किसी ने 26.32 लाख रुपये चुपचाप निकाल लिया। शिकायत के समय उनका बेटा शिवम भी उनके साथ था। 
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में शिवम ने बताया कि उसके पिता ने दो शादियां की हैं। वह दूसरी पत्नी से है। पिता ने हमेशा पहली पत्नी और बच्चों को तव्वजों दी। इसकी वजह से हमेशा उसकी मां और वह खुद आर्थिक तंगी से गुजरते रहे। पिता ने जब अपना कारोबार पहली पत्नी के बेटे को सौंपा तो वह चिढ़ गया। पिता को ऑन लाइन लेनदेन की कम जानकारी थी। आरोपी ने इसका फायदा उठाया। 

मार्च 2025 में पिता पहली पत्नी की मौत पर उनके अंतिम संस्कार में गए तो आरोपी ने एक यूपीआई आईडी बनाई। बाद में खाते से लिंक सिमकार्ड भी अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद आरोपी ने नामी ई-कॉमर्स साइट से 26.32 लाख का सोना खरीद लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसके घर की अलमारी में रखे सोने को बरामद कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी ग्रेजुएट है और कॉल सेंटर में काम कर चुका है। पुलिस बाकी रकम को बरामद करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें