फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: झगड़े से नाराज होकर पति ने पत्नी पर चाकू से किया वार, पुलिस ने महिला के बयान पर मामला किया दर्ज

Mon, 13 Apr 2026 11:22 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

10 अप्रैल को घरेलू विवाद में पति कमल ने पत्नी सुनीता (40) पर चाकू से हमला कर घायल किया। सुनीता अस्पताल में भर्ती है, पुलिस आरोपी की तलाश में है।
विज्ञापन
Delhi police - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नरेला औद्योगिक क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला की पहचान 40 वर्षीय सुनीता के रूप में हुई है, जिसे तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस के मुताबिक, सुनीता अपने पति कमल के साथ मेट्रो विहार इलाके में रहती है और भोरगढ़ स्थित एक फैक्टरी में सफाई का काम करती है। दोनों के बीच पिछले कुछ दिनों से घरेलू बातों को लेकर लगातार विवाद चल रहा था। दो दिन पहले हुए झगड़े के बाद आरोपी पति घर छोड़कर चला गया था।

विज्ञापन


घटना 10 अप्रैल की सुबह करीब 9 बजे की है, जब सुनीता काम पर जा रही थी। भोरगढ़ औद्योगिक क्षेत्र के पास नाले के नजदीक उसका पति बाइक से पहुंचा और उसे रोक लिया। बातचीत के दौरान दोनों के बीच फिर से कहासुनी हो गई। इसी दौरान आरोपी ने अपने पास रखी चाकूनुमा वस्तु से सुनीता पर हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ और पेट में चोटें आईं। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल अवस्था में सुनीता किसी तरह घर पहुंची और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। इलाज के बाद महिला के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें