फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: कड़कड़डूमा-साकेत कोर्ट में फूटा वकीलों का गुस्सा, दिनभर किया हंगामा, वीडियो वायरल

Tue, 05 Nov 2019 05:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
saket court - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

तीस हजारी कोर्ट में वकीलों और पुलिसकर्मियों के बीच हुए विवाद के दो दिन बाद भी वकीलों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। कड़कड़डूमा और साकेत कोर्ट में गुस्साए वकीलों ने पुलिसकर्मियों के साथ ही मीडियाकर्मियों और आम लोगों को भी निशाना बनाया। इन घटनाओं के वीडियो भी वायरल हुए, जिनमें वकीलों का रवैया आक्रामक दिख रहा है।

विज्ञापन


वकीलों की हड़ताल में सोमवार सुबह कड़कड़डूमा कोर्ट में एक महिला टीवी पत्रकार ने वकीलों के प्रदर्शन की कवरेज की तो कई वकील उससे उलझ गए। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने वकीलों को समझाने की कोशिश की तो वे उनसे मारपीट पर उतारू हो गए। इसके बाद अन्य पुलिसकर्मियों ने मामले को शांत कराया। कड़कड़डूमा कोर्ट के बाहर वकील प्रदर्शन कर रहे थे तो एक युवक बुलेट बाइक से वहां पहुंचा। 

वकीलों की भीड़ के बीच से होकर वह आगे जाने की कोशिश करने लगा तो वकील भड़क गए। इस घटना के वायरल वीडियो में दिखा कि एक वकील ने डंडे से युवक पर हमला कर दिया। इसके बाद अन्य वकील भी युवक पर टूट पड़े। इससे घबराया युवक अपनी बुलेट मौके पर ही छोड़कर भाग निकला। इस बीच, वकीलों ने कोर्ट के बाहर मुख्य मार्ग पर यातायात को भी बंद कर दिया, जिससे आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


दूसरी ओर, साकेत कोर्ट के बाहर के एक युवक ने वकीलों के प्रदर्शन का वीडियो बनाने की कोशिश की। एक वायरल वीडियो में दिखा कि इससे गुस्साए वकील युवक को बुरी तरह पीट रहे हैं। वकीलों ने पीड़ित के कपड़े भी फाड़ डाले। इसके अलावा, ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्र्मी साकेत कोर्ट के बाहर से गुजर रहा था तो वकीलों ने उसे पकड़ लिया। 

इस घटना के वायरल वीडियो में वकील इस पुलिसकर्मी से मारपीट करते दिखे। वकील बाइक सवार पुलिसकर्मी पर लगातार थप्पड़ों और घूंसों से वार कर रहे थे। पीड़ित पुलिसकर्मी इस दौरान वकीलों के समूह से किसी तरह बचते हुए बाहर निकलकर भागा। इस मामले में स्थानीय पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित पुलिसकर्र्मी की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें