फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: प्रेम-प्रसंग के शक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
चार घंटे में हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए महिला के चचेरे देवर विक्की डबास को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। आउटर नॉर्थ जिले के सुल्तानपुर डबास में सोमवार सुबह दिनदहाड़े आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मनीषा डबास (38) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह गांव के मुख्य चौक के पास अपनी दुकान पर मौजूद थीं। वारदात के बाद आरोपी स्कूटी से भाग गया। पुलिस ने मनीषा को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी करीब चार घंटे में सुलझाते हुए मृतका के चचेरे देवर विक्की डबास को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन




शुरुआती जांच में सामने आया कि मनीषा के पति की वर्ष 2018 में मौत हो गई थी। उसके बाद वह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में काम कर रही थीं। पुलिस को पता चला कि आरोपी विक्की डबास के परिवार और मनीषा के परिवार के बीच पहले से संबंध अच्छे नहीं थे। पुलिस को पता चला कि आरोपी को मनीषा के गांव के ही एक व्यक्ति के साथ प्रेम-प्रसंग होने का शक था। इसी शक को हत्या की वजह माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें