फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आनंद विहार में धूल प्रदूषण रोकने को लेगेंगे ऑटोमैटिक स्प्रिंकलर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार और विवेक विहार में धूल प्रदूषण कम करने के लिए सड़कों पर ऑटोमैटिक पानी स्प्रिंकलर लगाए जा रहे हैं। चौधरी चरण सिंह मार्ग पर यह सिस्टम लगाने का काम शुरू हो गया है।
सड़कों और डिवाइडर के आसपास लगाए जाने वाले इन स्प्रिंकलरों से नियमित अंतराल पर पानी की फुहार छोड़ी जाएगी। इससे धूल के कण जमीन पर बैठेंगे और हवा में पीएम-10 व पीएम-2.5 की मात्रा नियंत्रित होगी। आनंद विहार दिल्ली के आधिकारिक रूप से चिह्नित 13 प्रदूषण हॉटस्पॉट में से एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस व्यवस्था में पेयजल का उपयोग नहीं होगा। स्प्रिंकलर के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) से शोधित पानी का इस्तेमाल किया जाएगा। उपचारित पानी को टैंक में जमा कर पाइपलाइन से स्प्रिंकलर तक पहुंचाया जाएगा। इससे धूल दबाने के साथ पेयजल की बचत भी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें