फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पुल के नीचे प्लास्टिक बैग में बंद मिला युवती का दो-तीन दिन पुराना शव, चोट के निशान और दुष्कर्म की आशंका

Sun, 20 Apr 2025 06:32 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में एक अज्ञात युवती का प्लास्टिक के बोरे में बंद शव मिला। पुलिस ने शिनाख्त की काफी कोशिश की, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। युवती के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मसूरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत गंगनहर रेलवे पुल के नीचे रविवार दोपहर एक अज्ञात युवती का प्लास्टिक के बोरे में बंद शव मिला। पुलिस ने शिनाख्त की काफी कोशिश की, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। युवती के शव को 72 घंटों के लिए मोर्चरी में रखा गया है। युवती के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन


सहायक पुलिस आयुक्त सूर्यबली मौर्य ने बताया कि रविवार दोपहर सवा दो बजे पुलिस को गंगनहर में रेलवे पुल के नीचे एक प्लास्टिक बैग में 16-17 वर्षीय अज्ञात युवती का दो-तीन दिन पुराना शव मिला है। चेहरे व शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। युवती ने नीली जींस व हाफ स्लीव लाल धारियों की टी-शर्ट पहन रखी है। बायें हाथ की कलाई पर लाल रंग का कलावा व दाहिने पैर में काले रंग का धागा बंधा हुआ है। बेबी कट बाल हैं और दाहिने कान में टॉप्स पहने हैं। युवती के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई गई है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत व दुष्कर्म होने का पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें