फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एंबुलेंस में शॉर्ट-सर्किट के बाद फटा ऑक्सीजन सिलिंडर, उड़े गाड़ी के परखचे

विज्ञापन
विज्ञापन
-धौलाकुआं के पास हुआ हादसा, पास खड़ी एक बाइक आई आग के चपेट में आकर जली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मोती बाग फ्लाईओवर के पास बृहस्पतिवार रात शॉर्ट-सर्किट के बाद एंबुलेंस में रखा ऑक्सीजन सिलिंडर फट गया। जोरदार धमाका होने से एंबुलेंस के परखचे उड़ गए और उसमें आग लग गई। घटना के समय एंबुलेंस समालखा में एक मरीज को छोड़कर सफदरजंग अस्पताल जा रही थी। आग की चपेट में आने से पास खड़ी एक बाइक भी जलकर राख हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि सफदरजंग अस्पताल की एक कैट्स एंबुलेंस समालखा में एक मरीज को छोड़ने के बाद वापस सफदरजंग अस्पताल लौट रही थी। शाम करीब 7.20 बजे जब यह धौला कुआं से मोती बाग फ्लाईओवर के पास पहुंची, तभी शॉर्ट सर्किट के कारण कंडक्टर की तरफ वाली सीट पर आग लग गई। चालक ने एम्बुलेंस को एक तरफ खड़ा कर दिया, लेकिन अचानक आग तेजी से फैल गई और उसके अंदर रखा एक ऑक्सीजन सिलिंडर फट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें