फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: नांगलोई में DTC बस ने कई लोगों को कुचला, दो की मौत; गुस्साई भीड़ ने किया पथराव और आगजनी

Mon, 09 Mar 2026 12:22 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

थाना निहाल विहार क्षेत्र में नजफगढ़-नंगलोई रोड पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। बेकाबू डीटीसी बस ने कुछ लोगों को कुचल दिया। हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। गुस्साई भीड़ ने एक बस को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
गुस्साई भीड़ ने किया पथराव और आगजनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नांगलोई इलाके में बेकाबू डीटीसी बस ने कुछ लोगों को कुचल दिया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। आक्रोशित लोगों ने बस को रोक कर उसपर पथराव कर दिया। तोड़फोड़ करने के बाद भीड़ ने एक बस को आग के हवाले कर दिया। पथराव में छह बसों के शीशे टूट गए हैं।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। पुलिस मौके पर मौजूद भीड़ को तितर-बितर कर मामले की जांच कर रही है।

पुलिस  के मुताबिक, आज सुबह करीब 9.45 बजे नजफगढ़ की तरफ से आ रही डीटीसी क्लस्टर बस ने एक स्कूटी, एक बाइक, एक रिक्शा और कुछ पैदल चलने वालों को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। जिनके शव एसजीएम अस्पताल और महाराजा अग्रसेन अस्पताल पंजाबी बाग में रखे गए हैं। एक महिला की हालत गंभीर है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन


हादसे के तुरंत बाद लगभग 500 लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। आक्रोशित भीड़ ने दुर्घटना में शामिल डीटीसी बस को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके अतिरिक्त, नंगलोई की ओर से आ रही एक अन्य डीटीसी बस भी आग को आग के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें