नई दिल्ली । दिल्ली विश्वविद्यालय के जाकिर हुसैन कॉलेज के सभागार में युवा कुंभ कार्यक्रम हुआ। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा चरित्र निर्माण और सांस्कृतिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि के रूप में मोदी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आशुतोष भारद्वाज ने युवाओं को समाज और देश सेवा के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रो. नरेंद्र सिंह ने की। इस अवसर पर कॉलेज चेयरमैन वरिष्ठ अधिवक्ता जेपी. शर्मा, करोल बाग जिला के संघ संचालक अशोक सचदेवा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो