फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सालवान पब्लिक स्कूल के बाहर अभिभावकों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फीस नहीं चुकाने पर छात्रों के नाम काटने का आरोप
विज्ञापन


नई दिल्ली । मयूर विहार स्थित सालवान पब्लिक स्कूल के बाहर शुक्रवार को अभिभावकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि स्कूल प्रशासन ने फीस नहीं चुकाने पर 40 से अधिक छात्रों के नाम काट दिए और रिजल्ट रोक दिया है। अभिभावकों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। प्रदर्शन के बाद उन्होंने शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों से मुलाकात की। अभिभावकों का कहना है कि वहां से उन्हें जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन मिला है।


अभिभावकाें ने बताया कि स्कूल शिकायतों का भी जवाब नहीं दे रहा है। अभिभावकों ने आज जिला उपशिक्षा निदेशक से मुलाकात करने का निर्णय लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें