फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: चाणक्यपुरी इलाके में आईएफएस अधिकारी ने की आत्महत्या, इमारत से छलांग लगाकर दी जान

Fri, 07 Mar 2025 11:42 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चाणक्यपुरी इलाके में एक आईएफएस (भारतीय विदेश सेवा) अधिकारी ने एक इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चाणक्यपुरी इलाके में एक आईएफएस (भारतीय विदेश सेवा) अधिकारी ने एक इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली। दिल्ली पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि वह काफी दिन से परेशान थे। मृतक की पहचान जितेन्द्र रावत के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जितेन्द्र रावत डिप्रेशन में थे और उनका इलाज चल रहा था। उन्होंने आज सुबह इमारत से कूदकर जान दे दी। वह चाणक्यपुरी में MEA की रेसिडेंशियल सोसाइटी के फर्स्ट फ्लोर पर रहते थे। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विदेश मंत्रालय ने आईएफएस अधिकारी की मौत के बाद एक बयान जारी किया। इसमें कहा गया है कि विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी का 07 मार्च, 2025 की सुबह नई दिल्ली में निधन हो गया। मंत्रालय परिवार को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है और दिल्ली पुलिस के संपर्क में है। मंत्रालय दुख और कठिनाई की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़ा है। शोक की इस घड़ी में परिवार की निजता का सम्मान करने की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए आगे की जानकारी जारी नहीं की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें