फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सात्विका रंगनाथन की भरतनाट्यम भाव-भंगिमाओं से सजी शाम

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। इंडिया हैबिटेट सेंटर में शुक्रवार शाम चेन्नई की नृत्यांगना सात्विका रंगनाथन ने भरतनाट्यम की मनमोहक प्रस्तुति दी। भरतनाट्यम मार्गम शीर्षक से आयोजित इस नृत्य संध्या में उन्होंने भारतीय शास्त्रीय नृत्य की सुंदरता को जीवंत किया।
विज्ञापन

सात्विका ने अपनी नृत्य साधना और शास्त्रीय परंपरा को मंच पर बखूबी दर्शाया। उमा सत्यनारायणन की शिष्या सात्विका रंगनाथन ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी प्रस्तुति दी है। उन्होंने नृत्य में मास्टर डिग्री भी हासिल की है। उनकी भाव-भंगिमाओं, मुद्राओं और लयबद्ध पदचाप ने भरतनाट्यम की बारीकियों को दर्शकों तक पहुंचाया। पारंपरिक वेशभूषा और सधे हुए अभिनय के साथ उनकी प्रस्तुति ने कथा, संगीत और नृत्य को एक सूत्र में पिरोया। भारी संख्या में पहुंचे कला-प्रेमियों ने प्रस्तुति का उत्साहपूर्वक आनंद लिया और तालियों से नृत्यांगना का सम्मान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें