फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डीयू में पीजी की एक वर्षीय पढ़ाई के लिए प्रवेश परीक्षा होगी अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
-स्थायी समिति की इस सिफारिश को आज होने वाली अकादमिक काउंसिल की बैठक में मंजूरी के लिए रखा जाएगा
विज्ञापन


-शैक्षणिक सत्र 2027-28 से एक वर्षीय पीजी की 25 फीसदी सीटें होंगी, दो वर्षीय कोर्स की सीटों में भी 10 फीसदी की बढ़ोतरी का प्रस्ताव

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में शैक्षणिक सत्र 2027-28 से एक वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएशन (पीजी) पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा अनिवार्य करने की तैयारी की जा रही है। इस आशय का प्रस्ताव शुक्रवार को होने वाली डीयू की अकादमिक काउंसिल में रखा जाएगा। यदि इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम पूरा करने वाले डीयू के विद्यार्थियों को इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित प्रवेश परीक्षा देनी होगी। दाखिला पूरी तरह प्रवेश परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर होगा।
डीयू की प्रवेश संबंधी स्थायी समिति की 19 नवंबर को हुई बैठक में यह सिफारिश की गई, जिसके बाद इसे अब शुक्रवार को होने वाली अकादमिक काउंसिल की बैठक में रखा जाएगा। समिति ने एक वर्षीय पीजी में दाखिले के लिए चार वर्षीय स्नातक डिग्री की शर्त तय की है। इसके तहत विद्यार्थी के पास संबंधित विषय में ऑनर्स के साथ रिसर्च या एंटरप्रेन्योरशिप का विकल्प होना चाहिए। इसके अलावा विषय क्षेत्र में ऑनर्स करने वाले विद्यार्थियों को अपने मुख्य विषय में कम से कम 80 क्रेडिट पूरे करने होंगे। इन क्रेडिट में रिसर्च या एंटरप्रेन्योरशिप के क्रेडिट भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

उदाहरण के तौर पर एमएससी बॉटनी में दाखिले के लिए चार वर्षीय स्नातक में बॉटनी ऑनर्स होना चाहिए। इसके अलावा लाइफ साइंस में ऑनर्स करने वाले विद्यार्थी भी आवेदन कर सकेंगे, बशर्ते उन्होंने बॉटनी विषय में कम से कम 80 क्रेडिट हासिल किए हों। इसी तरह एम.कॉम में दाखिले के लिए कॉमर्स में चार वर्षीय ऑनर्स डिग्री और निर्धारित क्रेडिट की शर्त रखी गई है।
विज्ञापन


पीजी की सीटों में होगा बदलाव

समिति ने पीजी पाठ्यक्रमों की सीटों के बंटवारे में भी बदलाव की सिफारिश की है। इसके तहत दो वर्षीय पीजी पाठ्यक्रमों की मौजूदा सीटों में 10 फीसदी की बढ़ोतरी की जाएगी। बढ़ी हुई कुल सीटों में से 25 फीसदी सीटें एक वर्षीय पीजी पाठ्यक्रमों के लिए और 75 फीसदी सीटें दो वर्षीय पीजी पाठ्यक्रमों के लिए रखी जाएंगी। दो वर्षीय पीजी पाठ्यक्रमों में 50 फीसदी सीटें विश्वविद्यालय के विभागों और शेष 50 फीसदी सीटें संबंधित कॉलेजों में आवंटित की जाएंगी। वहीं, एक वर्षीय पीजी पाठ्यक्रमों की सभी सीटें विश्वविद्यालय के विभागों में ही होंगी। यह व्यवस्था उन्हीं विभागों में लागू होगी, जहां एक और दो वर्षीय दोनों तरह के पीजी पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। स्थायी समिति की बैठक में स्नातक पाठ्यक्रमों की विषयवार पात्रता शर्तों को भी मंजूरी दी गई। इसके अनुसार, न्यूनतम पात्रता तय करने के लिए कक्षा 12वीं की मार्कशीट एक ही मान्यता प्राप्त बोर्ड की मानी जाएगी।


रश्मि शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें