फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : लूटपाट का विरोध करने पर बुजुर्ग ठेकेदार की ईंट मारकर हत्या, 50 हजार रुपये और मोबाइल ले भागे बदमाश

Sat, 24 May 2025 02:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

पुलिस ने हत्या और लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेम नगर इलाके में लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने शुक्रवार शाम बुजुर्ग ठेकेदार की ईंट मारकर हत्या कर दी। मजदूरों के नहीं आने पर ठेकेदार खुद घर में मरम्मत का काम कर रहे थे। मौके पर छानबीन करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हत्या और लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन


प्रेमनगर निवासी लाल बाबू पासवान (60) के परिवार में पत्नी, चार बेटे और चार बेटी हैं। वह अपने दो बेटों के साथ रहते थे। इन दिनों वह अपने घर का निर्माण कार्य करवा रहे थे। दोनों बेटों के साथ पड़ोस में किराए के मकान पर रहते थे। बेटा विकास ने बताया, शुक्रवार को मजदूरों के नहीं आने से वह खुद काम कर रहे थे। दोपहर वह पिता के लिए खाना लेकर आए से। उस समय वह काम कर रहे थे।

जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि शुक्रवार करीब पौने पांच बजे विकास ने पुलिस को फोन कर बताया कि कुछ लड़कों ने उसके पिता की हत्या कर पैसे लेकर भाग गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाल बाबू पासवान को कुर्सी पर लहूलुहान हालत में देखा। गमछे से उनका हाथ बंधा था। उनके सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ हमला किया गया था। उनका दांत भी टूटा हुआ था। पुलिस घायल बुजुर्ग को तुरंत संजय गांधी अस्पताल लेकर गई।
विज्ञापन


जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने विकास के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया। विकास ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि दोपहर में वह खाना लेकर पिता के पास आए थे तो उस दौरान इलाके के तीन युवक बैठे थे। कुछ देर बाद दो युवक वहां से चले गए। जबकि एक वहीं पर बैठा रहा। वह पिता को खाना खिलाने के बाद वहां से चले गए।

सामान खरीदने के लिए उनके पिता के पास 50 हजार रुपये रखे थे। वारदात के बाद पैसे और उनके मोबाइल फोन गायब है। विकास ने बताया कि उनके परिवार का किसी से कोई विवाद नहीं था। पुलिस आस पास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को कब्जे में ले लिया है और बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।

बेटे की करनी थी शादी, इसलिए बनवा रहे थे मकान
लाल बाबू पासवान की बहन संभा देवी ने बताया कि जुलाई में लाल बाबू को अपने बेटे की शादी करनी थी, इसलिए वह मकान का निर्माण करवा रहे थे। शुक्रवार को मजदूरों के नहीं आने की वजह से वह खुद ही कमरे में प्लास्टर का काम कर रहे थे। संभा देवी ने बताया कि वहां बैठे तीन लड़कों पर लूटपाट के लिए हत्या करने का शक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें