फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण की निगरानी के लिए नियुक्त होंगे अथॉरिटी इंजीनियर

विज्ञापन
विज्ञापन
- एनएच-48 से वाटिका चौक तक एसपीआर पर इंटरचेंज, लूप और रैंप सहित बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर
विज्ञापन

- पैकेज-1 में 4.23 किलोमीटर लंबाई में होगा निर्माण

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) से वाटिका चौक तक सदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) को एलिवेटेड कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जाएगा। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) इस योजना पर काम कर रहा है। इसके निर्माण पर करीब 776.19 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।



परियोजना के तहत एनएच-48 से वाटिका चौक तक इंटरचेंज, लूप और रैंप सहित एलिवेटेड कॉरिडोर बनेगा। इसका विकास इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन (ईपीसी) मोड पर किया जाएगा। जीएमडीए निर्माण कार्य की निगरानी के लिए अथॉरिटी इंजीनियर नियुक्त करेगा। यह कॉरिडोर एनएच-48 के खेड़कीदौला से शुरू होकर गुरुग्राम-सोहना हाईवे स्थित वाटिका चौक तक जाएगा। एसपीआर के इस हिस्से को आठ लेन का एलिवेटेड बनाया जाएगा। इसमें सर्विस रोड, फुटपाथ, साइकिल ट्रैक और ग्रीन बेल्ट का भी प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कनेक्टिविटी में सुधार

इस परियोजना का टेंडर जारी हो चुका है और 18 नवंबर अंतिम तिथि है। वाटिका चौक पर एसपीआर और गुरुग्राम-सोहना हाईवे को जोड़ने के लिए क्लोवरलीफ बनेगा। इससे एनएच-48 और एनएच-248ए के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी। जीएमडीए के मुख्य अभियंता प्रवीण चौधरी ने बताया कि एसपीआर के पहले चरण के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें