फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India: एअर इंडिया विमान की आपातकालीन लैंडिंग, मुंबई जा रहा विमान तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली लौटा

Mon, 22 Dec 2025 10:16 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एअर इंडिया की एक उड़ान को तकनीकी खराबी के कारण मुंबई के लिए अपनी यात्रा बीच में ही रोककर दिल्ली वापस लौटना पड़ा। विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। 
विज्ञापन
एअर इंडिया विमान की आपातकालीन लैंडिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एअर इंडिया की एक उड़ान को आज तकनीकी खराबी के कारण अपनी निर्धारित यात्रा बीच में ही रोककर दिल्ली वापस लौटना पड़ा। दिल्ली से मुंबई जा रही फ्लाइट AI 887 को टेकऑफ के कुछ देर बाद एक तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा, जिसके चलते विमान को सुरक्षित रूप से दिल्ली हवाई अड्डे पर वापस उतारा गया। विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित बताए जा रहे हैं। एअर इंडिया ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है।

विज्ञापन


विमान का एक इंजन बंद हो गया
जानकारी के मुताबिक, आईजीआई एयरपोर्ट से सोमवार सुबह टेक-ऑफ के बाद दिल्ली से मुंबई जा रहे एअर इंडिया के विमान का एक इंजन बंद हो गया, जिसके बाद उसे वापस दिल्ली में ही लैंड कराना पड़ा। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह 6.10 बजे टेक-ऑफ के तुरंत बाद विमान का एक इंजन बंद हो गया था। उसके बाद उसे दिल्ली एयरपोर्ट पर 6.52 बजे सुरक्षित उतार लिया गया। सभी यात्री तथा क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। एअर इंडिया ने यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। एअर इंडिया ने यात्रियों और चालक दल के सुरक्षित उतरने की पुष्टि करते हुए इस अप्रत्याशित स्थिति के कारण हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। एयरलाइन ने बताया कि विमान की आवश्यक जांच की जा रही है और सभी यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।

एअर इंडिया के प्रवक्ता के मुताबिक, 22 दिसंबर को दिल्ली से मुंबई जाने वाली AI887 फ्लाइट को टेक-ऑफ के बाद एक टेक्निकल दिक्कत आने की वजह से स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के तहत दिल्ली एयरपोर्ट पर वापस उतारा गया है। सभी यात्रियों को विमान से उतारा गया और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की गई। सभी यात्री तथा क्रू मेंबर सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें