लखनऊ से मुंबई के लिए भी एकतरफा विशेष ट्रेन का संचालन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दो विशेष ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। राजेंद्र नगर टर्मिनल से नई दिल्ली के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इसके अलावा लखनऊ से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए आरक्षित विशेष ट्रेन भी संचालित होगी। रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 02309 राजेंद्र नगर टर्मिनल से 11 से 20 नवंबर के बीच बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 02310 नई दिल्ली से 12 से 21 नवंबर के बीच गुरुवार, शनिवार और सोमवार को संचालित होगी। दोनों ओर से पांच-पांच फेरे निर्धारित हैं। यह ट्रेन पूरी तरह वातानुकूलित होगी।
राजेंद्र नगर से यह ट्रेन रात 8:10 बजे रवाना होगी और अगली दोपहर तीन बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में नई दिल्ली से शाम सात बजे रवाना होकर अगली दोपहर दो बजे राजेंद्र नगर टर्मिनल पहुंचेगी।
वहीं, एकतरफा आरक्षित विशेष ट्रेन संख्या 04258 लखनऊ से 10 नवंबर की रात 9:45 बजे रवाना होगी और 12 नवंबर की सुबह 3:35 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। इसमें वातानुकूलित, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच होंगे।