फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमूल्य पटनायक बने दिल्ली के नये पुलिस कमिश्नर, आलोक कुमार होंगे CBI प्रमुख

Mon, 30 Jan 2017 04:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
amulya kumar
विज्ञापन
भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अमूल्य पटनायक को दिल्ली का नया पुलिस कम‌िश्नर न‌ियुक्त किया गया है। वह आलोक वर्मा का स्थान लेंगे। दिल्ली के पूर्व सीपी आलोक वर्मा को सीबीआई निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


बता दें‌ कि सीबीआई प्रमुख के तौर पर आलोक वर्मा का नाम सामने आने के बाद से ही दिल्ली के पुलिस कमीश्नर के तौर पर अमूल्य पटनायक सहित दीपक म‌‌िश्रा और धर्मेंद्र कुमार का नाम भी चर्चा में था।

पटनायक एजीएमयूटी कैडर के 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह मूल रूप से ओडिसा के रहने वाले हैं। नए पुलिस कम‌िश्नर अपनी कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। 
विज्ञापन


इस पद को संभालने से पहले वह ज्वॉइंट सीपी ऑपरेशन के पद पर भी काम कर चुके हैं। उनके कार्यकाल में क्राइम इन्वेस्टिगेशन नई ऊंचाइयों पर पहुंची। मुंबई बलास्ट केस में दो लाख के आरोपी बदमाश को अरेस्ट करने का श्रेय इन्हें ही जाता है।

इसके अलावा दिल्ली के सरिता विहार में स्कूली बच्ची के अपहरण मामले को 12 घंटों के भीतर सुलझाने और कुख्यात असगर गैंग के गैंगस्टर मोहन उर्फ डॉन और महक सिंह को अरेस्ट करने का श्रेय भी इन्हें ही जाता है। इन अपराधियों पर एक लाख रुपये का इनाम भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें