फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amrit Udyan Open : जनता के लिए आज से खुलेगा अमृत उद्यान, 10 से शाम 4 बजे तक घूम सकेंगे आप

Tue, 31 Jan 2023 02:31 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

अमृत उद्यान जनता के लिए 31 जनवरी से 26 मार्च तक खुला रहेगा, जहां दर्शक सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक घूम सकते हैं।
विज्ञापन
अमृत उद्यान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति भवन स्थित अमृत उद्यान 31 जनवरी से आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसके साथ ही उद्यान उत्सव 2023 का उद्घाटन कर दिया। सरकार ने शनिवार को ऐतिहासिक मुगल गार्डन का नाम बदलकर अमृत उद्यान कर दिया था। इस उद्यान को साल में एक बार जनता के लिए खोला जाता है।

विज्ञापन

राष्ट्रपति भवन की ओर से रविवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि अमृत उद्यान जनता के लिए 31 जनवरी से 26 मार्च तक खुला रहेगा, जहां दर्शक सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक यहां घूम सकते हैं। इसमें कहा गया है कि यह उद्यान 28 से 31 मार्च तक विशिष्ट श्रेणी के लोगों के लिए खुलेगा।

इसके तहक किसानों के लिए 28 मार्च को, दिव्यांगों के लिए 29 सेना व अर्धसैनिक बलों व पुलिसकर्मियों के लिए 30 और 31 मार्च को महिलाओं व स्वयं सहायता समूह की जनजातीय महिलाओं के लिए खुलेगा। पूर्ववर्ती राष्ट्रपतियों के कार्यकाल के दौरान यहां हर्बल-1, हर्बल-2, टेक्टाइल गार्डन, बोंसाई गार्डन और आरोग्य वनम जैसे उद्यान विकसित किए गए।

दर्शक अग्रिम स्लॉट ऑनलाइन बुक कर सकते हैं
अमृत उद्यान देखने की इच्छा रखने वाले दर्शक अपना स्लॉट ऑनलाइन पहले से बुक करा सकते हैं। यह बुकिंग https://rashtrapatisachivalaya.gov.in या https://rb.nic.in/rbvisit/visit_plan.aspx पर की जा सकती है।
विज्ञापन

समय की बचत के लिए ऑनलाइन कराएं बुकिंग
  • वहीं, सीधे जाने वाले दर्शकों को राष्ट्रपति भवन के प्रवेेश द्वार से प्रवेश मिलेगा, जिसे राष्ट्रपति भवन के गेट नं. 12 स्थित काउंटर पर या स्वयं सेवा कियोस्क से प्रवेश मिल सकता है। 
  • राष्ट्रपति भवन की ओर से सलाह दी गई है कि समय की बचत और भीड़ से बचने के लिए लोग ऑनलाइन बुकिंग करवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें