फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: दो फरवरी से आम लोगों के लिए खुल जाएगा राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान, जानें कब और कहां से बुक होगी टिकट

Tue, 21 Jan 2025 05:23 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आम लोग 30 मार्च तक मंगलवार से रविवार सुबह 10 से शाम छह बजे तक यहां जा सकते हैं। 
विज्ञापन
अमृत उद्यान - फोटो : X/PBSHABD
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली में स्थित राष्ट्रपति भवन परिसर में बने अमृत उद्यान को एक बार फिर से दो फरवरी से आम नागरिकों के लिए खोलने जा रहा है। आम लोग 30 मार्च तक मंगलवार से रविवार सुबह 10 से शाम छह बजे तक जा सकेंगे। छह से नौ मार्च को अमृत महोत्सव का आयोजन होगा, जिसमें दक्षिणी भारत की सांस्कृतिक धरोहर का प्रदर्शन होगा। ये एक ऐसी जगह है, जहां आप अपने परिवार के साथ जा सकते हैं। अमृत उद्यान भारत के राष्ट्रपति कार्यालय और निवास में 15 एकड़ के विशाल विस्तार में फैला हुआ है।

विज्ञापन

 

ऐसे बुक करें टिकट
यहां जाने के लिए आपको किसी भी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। बस आपको पहले से अपना स्लॉट बुक कराना पड़ेगा। इसके लिए बुकिंग राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट (https://visit.rashtrapatibhavan.gov.in/visit/amrit-udyan/rE) पर ऑनलाइन की जा सकती है। अगर आप वहीं जाकर अपना स्लॉट बुक कराना चाहते हैं तो गेट नंबर 35 के बाहर लगे स्वयं सेवा कियोस्क के माध्यम से भी आप अपना स्लॉट बुक कर सकते हैं। 

कब-कब बंद रहेगा 
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक उद्यान प्रत्येक सोमवार को साफ सफाई के मद्देनजर बंद रहेगा। इसके अलावा पांच फरवरी को दिल्ली विधानसभा मतदान, 20-21 फरवरी को भवन में सम्मेलन और 14 मार्च को होली की वजह से बंद रहेगा।  
विज्ञापन

जाते समय इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप अमृत उद्यान जा रहे हैं तो अपना पहचान पत्र अवश्य लेकर जाएं। इसके साथ ही आप अमृत उद्यान के अंदर फोन लेकर तो जा सकते हैं, लेकिन वहां न तो फोटो क्लिक कर सकते हैं और न ही वीडियो बना सकते हैं। इसके साथ ही पान, सिरगेट और अन्य खाने का सामान भी आप अंदर लेकर नहीं जा सकते। अपने साथ आप पानी की बोतल, बच्चे की दूध की बोतल, पर्स, छाता और हैंडबैग लेकर ही अंदर जा सकते हैं। अंदर खाने के लिए आपको फूड कोर्ट भी वहीं मिल जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें