फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम्रपाली के प्रोजेक्टों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, यहां जानें क्या होता है फोरेंसिक ऑडिट

Thu, 06 Sep 2018 09:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
आम्रपाली द्वारा हजारों लोगों को आशियाना न देने पर सुप्रीम कोर्ट बेहद ही गंभीर है। कोर्ट ने बिल्डर से जुड़े 100 से अधिक लोगों के खातों की फॉरेंसिक ऑडिट के लिए ऑडिटरों के नाम तक सुझाने को कहा है। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कोर्ट मामले की सुनवाई करेगा। आम्रपाली के 15 रिहायशी प्रोजेक्ट में 46,575 फ्लैट को पूरा करने में करीब 8500 करोड़ रुपये खर्च आएगा। खरीदारों के 2700 करोड़ रुपये बिल्डर ने कहां खर्च कर दिए, इसका भी आम्रपाली को जवाब देना है।

यह होता है फोरेंसिक ऑडिट
फोरेंसिक ऑडिट का मतलब वित्तीय जानकारी की जांच और अदालत में सबूत के रूप में उपयोग के लिए मूल्यांकन है। इसके माध्यम से बिल्डर फर्म और निदेशकों की वित्तीय जानकारी को अदालत में सबूत के तौर पर पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी रिपोर्ट के आधार पर बिल्डर के खिलाफ धोखाधड़ी व लापरवाही का मुकदमा चलेगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें