फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम्रपाली समूह पर कस रहा शिकंजा, चेयरमैन व दोनों निदेशक आठ दिन की रिमांड पर

Thu, 04 Apr 2019 08:06 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आम्रपाली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) का शिकंजा आम्रपाली समूह पर कसता जा रहा है। आर्थिक अपराध शाखा ने दिल्ली पुलिस की सभी यूनिटों व थाना पुलिस को पत्र लिखकर कहा है कि आम्रपाली समूह के खिलाफ जो शिकायतें उनके पास आई हैं, उन शिकायतों को जल्द से जल्द ईओडब्ल्यू में भेज दिया जाए। आम्रपाली समूह द्वारा निवेशकों का पैसा हड़पने की जांच ईओडब्ल्यू कर रही है।
विज्ञापन


ईओडब्ल्यू के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ईओडब्ल्यू के सहायता केंद्र में आम्रपाली समूह की लगातार शिकायतें आ रही हैं। बुधवार शाम तक कुल 660 शिकायतें आ चुकी थीं।

ईओडब्ल्यू ने आम्रपाली समूह के खिलाफ अब तक 18 एफआईआर दर्ज कर ली हैं। आम्रपाली के चेयरमैन अनिल शर्मा व दोनों निदेशकों को अभी तक तीन एफआईआर में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आम्रपाली के चेयरमैन अनिल शर्मा व दोनों निदेशक पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं। ईओडब्ल्यू ने छह दिन की पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद तीनों को बुधवार को कड़कड़डूमा कोर्ट में पेश किया और तीनों को फिर से आठ दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


इनको आठ दिन की रिमांड पर दर्ज तीसरी एफआईआर में लिया गया है। तीसरी एफआईआर गोल्फ होम्स प्रोजेक्ट के निवेशकों की शिकायत पर दर्ज की गई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें