अदालत ने निवशेकों से ठगी के मामले में आम्रपाली बिल्डर्स के सीएमडी अनिल शर्मा समेत तीन आरोपियों को चार दिन की पूछताछ के बाद सोमवार को चार दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इससे पहले एक अन्य मामले में दिल्ली पुलिस आरोपियों से साढ़े छह करोड़ से ज्यादा की ठगी के मामले में 14 दिन पूछताछ कर चुकी है।
कड़कड़डूमा जिला अदालत की सीएमएम शिवाली शर्मा के समक्ष दिल्ली पुलिस ने कंपनी के सीएमडी अनिल कुमार शर्मा, निदेशक अजय कुमार व शिव प्रिय को रिमांड के बाद पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजने का आग्रह किया।
इस अनुरोध पर अदालत ने तीनों 22 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने इन आरोपियों को 28 फरवरी को नोएडा से गिरफ्तार किया था। इनके खिलाफ 12 एफआईआर दर्ज हैं, जिनमें करीब 400 लोगों ने ठगी का आरोप लगाया है।