फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह ले सकते हैं बड़ा फैसला, रेस में हैं दो नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा चुनाव की तर्ज पर दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी प्रयोग करने की चर्चा तेज हो गई है। अगामी चुनाव को ध्यान में रख हरियाणा में जिस तरह से प्रदेश प्रभारी प्रो. जगदीश मुखी के साथ चुनाव प्रभारी के रूप में कैलाश विजयवर्गीय को जोड़ा गया था उसी तर्ज पर दिल्ली में भी प्रदेश प्रभारी प्रभात झा के साथ किसी को चुनाव प्रभारी बना दिया जाए।
विज्ञापन


दिल्ली विधानसभा चुनाव पर पूरे केंद्रीय नेतृत्व की नजर है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह खुद भी यहां की बागडोर संभाले हुए है। 18 नवंबर को प्रदेश भाजपा की पूरी टीम के साथ अमित शाह की बैठक भी होनी है। इसके साथ ही इस बात की चर्चा जोरों पर है कि दिल्ली में प्रदेश चुनाव प्रभारी को नियुक्त किया जाए।

पिछले दिनों प्रदेश संगठन महामंत्री विजय शर्मा के साथ पंत मार्ग स्थित प्रदेश कार्यालय में कैलाश विजयवर्गीय की मुलाकात के बाद यह चर्चा तेज हो गई कि विजयवर्गीय को भी चुनाव प्रभारी बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन

रेस में हैं दो नाम

इसके साथ ही चुनाव प्रभारी के लिए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा का नाम भी चल रहा है। हालांकि इस बात की भी चर्चा है कि दिल्ली के प्रदेश प्रभारी प्रभात झा के साथ दो अन्य सह प्रभारी को दिल्ली में तैनात किया जाए।

बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया था। दिल्ली में बतौर सह प्रभारी रामेश्वर चौरसिया और नवजोत सिंह सिद्घू को भी शामिल किया गया था।

लिहाजा यह भी संभव है कि प्रभात झा के साथ दो सह प्रभारी को भी अगामी चुनाव को देखते हुए दिल्ली में नियुक्त कर दिया जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें