केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दिल्ली जल बोर्ड के 1800 करोड़ रुपये से अधिक के विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने वाले हैं। अमित शाह ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े के तहत, दिल्ली के निवासियों के लिए उपहारों से भरा दिन होगा।