भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि जेएनयू में भारत विरोधी नारे लगाए गए तो मोदी सरकार ने उन लोगों को देशद्रोह के कानून के तहत सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। उन्होंने कहा अगर देशद्रोह का कानून ही खत्म हो जाएगा तो ऐसे लोग हवालात में कैसे पहुंचेंगे।
विज्ञापन
इससे पहले अमित शाह ने कहा था कि राहुल बाबा कहते हैं कि अरविंद केजरीवाल चाहते हैं कि देशद्रोह का कानून खत्म हो जाए। ऐसा क्यों होना चाहिए..? मैं पूछता हूं अगर कोई पाकिस्तान के लिए जासूसी करेगा तो उसे किस आरोप में जेल में बंद किया जाएगा..?