केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को दिल्ली के लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल का औचक निरीक्षण कर कोविड-19 से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की।
अमित शाह ने दिल्ली के मुख्य सचिव को राजधानी के हर कोरोना अस्पताल के कोरोना वार्ड में निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं।
इन कैमरों की मदद से वहां की अच्छी तरह से निगरानी की जा सकती है। इससे मरीजों की समस्याओं का निदान करने में भी मदद मिलेगी।
दिन-रात मानवता की सेवा में जुटे डॉक्टर और नर्सों की साइको-सोशल काउंसलिंग की जाए।
केंद्रीय गृह मंत्री ने दिल्ली के मुख्य सचिव को इन अस्पतालों में मरीजों को खाना उपलब्ध कराने वाली कैंटीन की एक वैकल्पिक व्यवस्था तैयार करने का भी निर्देश दिया है।
इससे एक कैंटीन में संक्रमण हो जाए, तो दूसरी कैंटीन से मरीजों को निर्बाध रूप से भोजन प्राप्त होता रहे।
अमित शाह ने कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ-साथ दिन रात मानवता की सेवा में जुटे डॉक्टर और नर्सों की साइको-सोशल काउंसलिंग का भी आदेश दिया।
इससे न सिर्फ वे शारीरिक से बल्कि मानसिक रूप से भी पूरी मजबूती के साथ इस महामारी से लड़ सकेंगे।