फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अमित शाह के लिए जेल सुरक्षित जगह'

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी भाजपा महासचिव अमित शाह को जेड प्लस सुरक्षा दिए जाने का जमकर विरोध हो रहा है। आम आदमी पार्टी के नेता प्रशांत भूषण ने तो यहां तक कह दिया है कि अमित शाह के लिए सबसे सुरक्षित जगह जेल है।
विज्ञापन


प्रशांत भूषण के अनुसार अमित शाह कई मामलों में आरोपी रहे हैं। उनके अनुसार फिलहाल अमित शाह जमानत पर रिहा हैं। ऐसे में उन्हें जेड प्लस सुरक्षा देना गलत है।

इसी क्रम में प्रशांत भूषण ने कहा कि अपराधिक मामलों के आरोपियों की सही जगह जेल होती है। चूंकि अमित शाह भी आरोपी हैं, इसलिए उनके लिए जेल ही सबसे सुरक्षित जगह होगी।
विज्ञापन

किन मामलों में आरोपी हैं अमित शाह?

भाजपा महासचिव अमित शाह 2010 में जेल जा चुके हैं। उन्हें सोहराबुद्दीन शेख, उसकी पत्नी कौसर बी और शेख के सहयोगी तुलसीराम प्रजापति फर्जी मुठभेड़ के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था।

नवंबर 2005 में गांधीनगर के निकट उनकी कथित फर्जी मुठभेड में हत्या कर दी गई। यह दावा किया गया कि शेख के पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के साथ संबंध थे।

मामले के चश्मदीद गवाह की भी दिसंबर 2006 में एक मुठभेड़ में हत्या कर दी गई थी। शाह तब गुजरात के गृह राज्यमंत्री थे और कथित रुप से दोनों घटनाओं की साजिश में संलिप्त थे। गिरफ्तारी के तीन महीने बाद वे जेल से जमानत पर छूटे थे।

राजनाथ ने दिलाई जेड प्लस सुरक्षा

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अमित शाह के लिए जेड प्लस सुरक्षा मुहैया कराने के लिए सीआरपीएफ से कहा।

हालांकि इसके बाद अमित शाह को जल्द ही भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के कयास लगाए जाने लगे। लेकिन फिलहाल वह केवल भाजपा महासचिव व गुजरात की सरखेज सीट पर विधायक हैं।

जिसके लिए अमित शाह को पहले ही गुजरात पुलिस की सुरक्षा मिली हुई थी। हालांकि इससे पहले भी यूपी में सपा सरकार के दौरान महासचिव अमर सिंह को जेड प्लस की सुरक्षा दी जा चुकी है।
विज्ञापन

क्या होती है जेड प्लस सुरक्षा?

जेड प्लस सुरक्षा में 36 कमांडो मिलते हैं। जिसमें बारह एक शिफ्ट में होंगे। कुल तीन शिफ्ट होती हैं। चार गाड़ियां मिलेंगी। पायलट कार, एस्कॉर्ट कार, ड्राइवर कार और इमरजेंसी कार होंगी।

अमित शाह की सुरक्षा के लिए जेड प्लस सुरक्षा में सीआरपीएफ के कमांडो तैनात किए जाएंगे। घर की सुरक्षा के लिए भी जवान मिलेंगे। ये सुरक्षा घेरा पूरे देश में हर जगह मुहैया कराया जाएगा।

गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा संबंधी खतरे की आशंका के आधार पर यह फैसला किया गया है। गौरतलब है कि अमित शाह लोकसभा चुनाव की जीत में अहम रणनीतिकार थे और अगले पार्टी अध्यक्ष की दौड़ में सबसे आगे बताए जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें