रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद ग्रेस ने शनिवार को फोगाट बहनों के जीवन पर आधारित फिल्म दंगल मानव सेवा समिति द्वारा संचालित स्कूल के बच्चों को दिखाकर जीवन में सकारात्मक करने के लिए प्रोत्साहित किया।
यह फिल्म बेटियों को केंद्र में रखकर बनाई गई है। सभी बच्चों में फिल्म को लेकर उत्साह बना हुआ था। क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन गौतम चौधरी के नेतृत्व में 150 बच्चों ने यह फिल्म देखी।
अध्यक्ष रोटेरियन चौधरी व समिति के अध्यक्ष अरुण बजाज ने कहा कि फिल्म समाज का दर्पण है। बदलते आधुनिक परिवेश में भी बेटियों को लेकर कई तरह सामाजिक बेड़ियां खड़ी कर दी जाती है। यह फिल्म उन बेड़ियों को काटने में महत्वपूर्ण माध्यम साबित होती है।
दंगल फिल्म लड़कियों को सशक्त बनाने का बेजोड़ उदाहरण प्रस्तुत करती है। उन्होंने कहा कि आदर्श समाज का निर्माण तभी संभव है। जब लड़कियों को हम लड़कों से कम नहीं समझे। इस मौके पर अलका चौधरी, पवन गुप्ता, वीणा गुप्ता, योगेश अग्रवाल, विजय गुप्ता, हरीश मित्तल, अरुण आहूजा, सतीश गुप्ता, संदीप मित्तल, कैलाश शर्मा, राज राठी, मंजू चौधरी, राज किशोर, स्कूल प्रिंसिपल दिव्या, रोबिन, रजत, मोहित आदि उपस्थित थे।