फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीवालों के लिए बुरी खबर, डेंगू, चिकनगुनिया व मलेरिया के प्रकोप के बीच स्वाइन फ्लू की दस्तक

Sat, 29 Jul 2017 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में डेंगू, चिकनगुनिया एवं मलेरिया के प्रकोप के बीच स्वाइन फ्लू ने भी दस्तक दे दी है। राजधानी के विभिन्न अस्पतालों में पिछले दो-तीन माह के दौरान स्वाइन फ्लू से पीड़ित दो दर्जन मरीज भर्ती हो चुके हैं, जबकि एक मरीज की मृत्यु हो गई है।
विज्ञापन


जबकि इस वर्ष की अभी तक स्वाइन फ्लू के 320 मामले सामने आ चुके हैं और तीन लोगों की मृत्यु हो चुकी है।  हालांकि डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया ने किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई है। आम तौर पर स्वाइन फ्लू की चपेट में लोग सर्दियों में आते है, लेकिन इस वर्ष बारिश के मौसम में ही स्वाइन फ्लू के मामले सामने आए गए है।

पिछले दो-तीन माह के दौरान स्वाइन फ्लू से ग्रस्त सबसे अधिक मरीज एम्स में भर्ती हुई हैं। एम्स के अनुसार अभी तक 21 मरीज भर्ती हो चुके हैं, जिनमें से एक की मृत्यु हो गई। यहां जुलाई माह में ही स्वाइन फ्लू के सात मरीज भर्ती हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दर्जन स्वाइन फ्लू के मामले आए सामने

सांकेत‌िक च‌ित्र
​वहीं स्वाइन फ्लू से पीड़ित तीन मरीज गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुए थे। इस तरह स्वाइन फ्लू के दो दर्जन मरीजों के होने का मामला सामने आ चुका है। डेंगू, चिकनगुनिया व मलेरिया के बीच स्वाइन फ्लू का भी प्रकोप शुरू होना सरकार के लिए चिंता का विषय बन गया है।

दिल्ली सरकार के अनुसार जनवरी से अब तक दिल्ली में स्वाइन फ्लू के 320 मामले पॉजीटिव पाए गए हैं, वहीं जुलाई माह से पहले स्वाइन फ्लू से दो मरीजों की मृत्यु हो हुई थी। इस तरह इस वर्ष दिल्ली में स्वाइन फ्लू से मरने वाले मरीजों की संख्या तीन हो गई है।

स्वाइन फ्लू ने वर्ष 2009 में दस्तक दी थी। उस वर्ष इस बीमारी ने महामारी का रूप ले लिया था। मगर उसके बाद से स्वाइन फ्लू का प्रकोप काफी कम रहा है। मगर इस वर्ष सीजन के पहले ही स्वाइन फ्लू का प्रकोप आरंभ हो गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें