निरीक्षण के दौरान मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से करीब 10,000 से 13,000 क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा जा रहा है। दिल्ली के पुराने रेलवे ब्रिज पर पानी का स्तर 204.35 मीटर है, जबकि यहां चेतावनी का स्तर 204.5 मीटर है। उन्होंने कहा कि मैं राजस्व और सिंचाई विभाग की तैयारियों का जायजा लेने आया था। हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। मेरी सभी से गुजारिश है कि यमुना के बढ़ते हुए जलस्तर को देखते हुए इसमें कोई भी तैरने आदि का प्रयास न करें।