फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शवयात्रा में भीड़ जुटने पर पुलिस ने दर्ज किया केस, चेतावनी के बाद भी जमा रहे लोग

Tue, 21 Apr 2020 09:56 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
उचित दूरी के साथ शव यात्रा में शामिल लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में एक व्यक्ति की मौत के बाद बेटे ने अंतिम संस्कार में भारी भीड़ जुटा ली। पुलिस ने जब शवयात्रा में इतनी भीड़ देखी तो फौरन मृतक के बेटे से भीड़ कम करने के लिए कहा। बेटे ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने सरकारी आदेश के उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविवार को एएसआई सुरेश कुमार व सिपाही राकेश कुमार मजनूं का टीला पुलिस चौकी के बाहर खड़े थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि एक शवयात्रा निकल रही है, जिनमें बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

छानबीन की गई तो पता चला कि मजनूं का टीला निवासी मदन लाल पुरुथी (56) की पीलिया से मौत हो गई थी, जिनकी शवयात्रा में शामिल होने के लिए रिश्तेदार व अन्य लोग आए थे और अंतिम संस्कार के लिए निगम बोध घाट जा रहे थे।
विज्ञापन


एएसआई ने मदनलाल के बेटे आकाश से कहा कि शवयात्रा में 20 से अधिक लोगों को नहीं ले जा सकते हैं, लेकिन आकाश ने अनसुना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शवयात्रा का वीडियो बनाया और मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें