फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः जीटीबी अस्पताल ने जारी किया आदेश- अपनी समस्याओं को सोशल मीडिया पर न करें उजागर

Fri, 24 Apr 2020 05:41 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
GTB hospital - फोटो : Social Media
विज्ञापन

दिल्ली के सरकारी अस्पताल गुरु तेग बहादुर ने अपने कर्मचारियों से जो कोरोना के इलाज में लगे हैं, कहा है कि आप अपनी परेशानी सोशल मीडिया पर मत साझा कीजिए नहीं तो ये अस्पताल के लिए शर्मनाक हो जाएगा।

विज्ञापन


अस्पताल के निदेशक डॉ. सुनील ने अपने 21 अप्रैल के आदेश में कहा है कि अगर आपको परेशानी हो तो रोस्टर ड्यूटी लगाने वाले नियंत्रक अधिकारी के पास अपनी समस्या लेकर जाइए न कि सोशल मीडिया या मीडिया से बात कीजिए।

डॉ. सुनील ने अपने आदेश में ये भी कहा कि कर्मचारियों को याद रखना चाहिए कि वह इस वक्त राष्ट्र की सेवा में है और ऐसे में कुछ दिक्कतें आएंगी जिन्हें सोशल मीडिया पर उछालना सही नहीं है क्योंकि इससे सरकार को शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन


इसके साथ ही आदेश में कर्मचारियों को मीडिया से बात करने और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक और ट्विटर पर अपनी शिकायत डालने से भी मना किया है। इन सबसे पहले उन्हें अपनी शिकायत ड्यूटी रोस्टर लगाने वाले अधिकारी को दिखानी होगी क्योंकि ऐसा न करना कंडक्ट रूल्स 1965 के दायरे का उल्लंघन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें