फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: धरने-प्रदर्शनों से बिगड़े माहौल में दिवाली से भरेगी नई ऊर्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
- कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में छह-सात नवंबर को होगा आयोजन, ड्रोन शो बनेगा आकर्षण
विज्ञापन

- दिवाली को जनभागीदारी वाला उत्सव बनाने की तैयारी कर रही सरकार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। धरने-प्रदर्शनों के कारण बाजारों में बने नकारात्मक माहौल को उत्साह में बदलने के लिए दिल्ली सरकार कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में छह और सात नवंबर को दिवाली उत्सव आयोजित करेगी। इसमें ड्रोन शो के जरिये प्रभु राम के जीवन से जुड़े प्रसंगों का चित्रण किया जाएगा। साथ ही आरती भी होगी। पर्यटन विभाग आयोजन की तैयारियों में जुटा है।
कला एवं संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि सरकार दिल्ली की दिवाली को जनभागीदारी वाला उत्सव बनाना चाहती है। इसके लिए राजधानी के सभी आरडब्ल्यूए और प्रमुख बाजार एसोसिएशन को शामिल किया जा रहा है। कनॉट प्लेस के अलावा बड़े बाजारों में भी उत्सव आयोजित होंगे। कनॉट प्लेस में कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता करेंगी।
विज्ञापन

ड्रोन शो में दिखेगा प्रभु राम का जीवन-
सेंट्रल पार्क में होने वाले मुख्य समारोह का प्रमुख आकर्षण ड्रोन शो रहेगा। इसके माध्यम से आसमान में प्रभु राम के जीवन से जुड़े प्रसंग प्रदर्शित किए जाएंगे। सरकार का उद्देश्य लोगों को सामूहिक रूप से त्योहार मनाने का अवसर देना है।
विज्ञापन

तीन प्रतियोगिताओं में दिखेगी रचनात्मकता-
नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने के लिए रंगोली, वीडियो और फोटो प्रतियोगिताएं होंगी। रंगोली प्रतियोगिता में 71 हजार, शूट एन शाइन में 1.51 लाख और रील इट में 1.01 लाख रुपये तक का पुरस्कार मिलेगा। पर्यावरण अनुकूल सजावट, विरासत और सामुदायिक एकता इनके प्रमुख विषय होंगे। प्रविष्टियां छह नवंबर की रात 12 बजे तक जमा करानी होंगी। जानकारी दिल्ली पर्यटन के इंस्टाग्राम हैंडल पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें