अमेरिकी रैपर सिलेंटो देश के अपने पहली बार भारत दौरे पर आ रहे हैं। 21 साल के रैपर रिचर्ड लैमर हॉक 8 फरवरी को मुंबई में लॉर्ड ऑफ द ड्रिंक्स में अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके बाद 9 फरवरी को नई दिल्ली के प्लेबॉय क्लब में भी अपना जलवा दिखाएंगे।
अमेरिकी रैपर ने कहा है कि मैं भारत आने और यहां प्रस्तुति देने के लिए बेहद उत्साहित हूं, उन्होंने कहा कि मेरा सपना था कि मैं भारत आऊं, जो अब पूरा होने वाला है।
गौर हो कि, गीतकार रिचर्ड लैमर हॉक ने 2015 में पहली बार अपनी प्रस्तुति देकर धूम मचाई थी। उन्होंने सबसे पहले छह बार प्लैटिनम सिंगल "वॉच मी" नंबर से तहलका मचाया था।
यह गीत अमेरिका में बिलबोर्ड के हॉट 100 चार्ट पर नंबर 3 नंबर की पायदान पर था, जबकि इसके वीडियो को यू ट्यूब पर सवा करोड़ से ज्यादा बार देखा गया।