फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

76 दिन से हड़ताल पर बैठे एंबुलेंस कर्मचारी काम पर लौटे 

Sat, 14 Sep 2019 06:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
गोपाल राय ने कराया धरना समाप्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

करीब 76 दिन से हड़ताल पर बैठे कैट्स एंबुलेंस कर्मचारी शुक्रवार शाम को काम पर वापस लौटे। इससे पहले श्रम मंत्री गोपाल राय ने सिविल लाइन स्थित प्रदर्शन स्थल पर पहुंच कर्मचारियों का धरना समाप्त कराया। 

विज्ञापन


इस दौरान कर्मचारियों की मांग पर श्रम मंत्री गोपाल राय ने आश्वासन दिया है कि किसी भी कर्मचारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। जिन कर्मचारियों का वेतन रुका हुआ है, उन्हें जल्द से जल्द वेतन मिलेगा। 

साथ ही कर्मचारियों की बहाली भी सरकार करेगी। श्रम मंत्री ने यहां तक कहा कि कर्मचारियों के ट्रांसफर को लेकर एक पारदर्शी नीति बनाई जाएगी। दिल्ली सरकार इस नीति के तहत सभी क्षेत्र के कर्मचारियों पर इसे लागू करेगी। श्रम कानून का उल्लंघन न हो, इसके लिए हर तीन महीने में एक समीक्षा बैठक भी की जाएगी। 
विज्ञापन


उधर दिल्ली कैट्स यूनियन के अध्यक्ष नरेंद्र लाकड़ा ने बताया कि यूनियन के साथ दिल्ली सरकार की उच्च स्तरीय बैठक में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, श्रम मंत्री गोपाल राय के अलावा विधायक शरद चौहान मौजूद थे। इस दौरान कर्मचारियों की मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए सरकार ने लिखित आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें