फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: एंबुलेंस चालक महिला को फेंक कर फरार, इलाज के दौरान आया होश, चालक की तलाश में पुलिस

Mon, 17 Jul 2023 11:54 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

महिला ने अपना नाम माया बताया है और अमर कॉलोनी की रहने वाली बता रही है। लोधी कॉलोनी थाना पुलिस एंबुलेंस चालक और महिला के परिजनों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के पास सोमवार रात को एक एंबुलेंस चालक महिला को एंबुलेंस से फेंक कर फरार हो गया। महिला बेहोश थी। प्रत्यक्षदर्शी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने महिला को एम्स में भर्ती कराया है। इलाज के दौरान महिला को होश आ गया। महिला ने अपना नाम माया बताया है और अमर कॉलोनी की रहने वाली बता रही है। लोधी कॉलोनी थाना पुलिस एंबुलेंस चालक और महिला के परिजनों की जांच कर रही है।

 

दक्षिण जिला डीसीपी चंदन चौधरी ने बताया कि सोमवार रात 7:50 बजे पुलिस को कॉल मिली थी कि जेएलएन स्टेडियम के पास गेट नंबर 14 के पास एक महिला पड़ी हुई है। महिला को एंबुलेंस चालक ने यहां पर फेंका है और महिला बेहोश है। सूचना के बाद लोधी कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को शुरुआती जांच में महिला के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले।  

 

ऐसा लगता है कि महिला ने किसी नशीली दवा या शराब का सेवन किया हुआ था। पीसीआर कॉल करने वाले युवक ने बताया कि एंबुलेंस यहां पर 15 मिनट रुकी और उसके बाद महिला को फेंक कर चली गई।  देर रात तक एंबुलेंस चालक का पता नहीं लगा था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें