अंबेडकर यूनिवर्सिटी की बीए ऑनर्स साइकोलॉजी और बीए ऑनर्स सोशल साइंस व ह्यूमैनाइटिज की पहली कटऑफ दिल्ली में 97.75 फीसदी तक गई है। यह पिछले साल की कटऑफ के मुकाबले तीन फीसदी अधिक है। पिछले साल साइकोलॉजी की कटऑफ 94.75 फीसदी थी।
वहीं, अन्य राज्यों के वर्ग में साइकोलॉजी की कटऑफ 98.50फीसदी तो सोशल साइंस व ह्यूमैनाइटिज में 97.50 फीसदी तक गई है। सभी कोर्स में कटऑफ पिछले साल के मुकाबले हाई गई हैं।
अंबेडकर यूनिवर्सिटी ने मंगलवार देर शाम बीए ऑनर्स इंग्लिश, मैथ्मेटिक्स, हिस्ट्री, सोशल साइंस व ह्यूमैनाइटिज, साइकोलॉजी, सोशियोलोजी की पहली कटऑफ जारी की, जिसमें दिल्ली समेत अन्य राज्यों का वर्ग भी शामिल है। छात्र बुधवार से कटऑफ में नंबर आने के आधार पर दाखिला ले सकते हैं। दूसरी कटऑफ 12 जुलाई को जारी होगी।
बीए ऑनर्स दिल्ली अन्य राज्य (बेस्ट फोर, फीसदी )
साइकोलॉजी 97.75 98.50
सोशल साइंस व ह्यूमैनाइटिज 95.75 97.50
इॅकोनोमिक्स 95.75 97.25
इंग्लिश 96.25 97.25
हिस्ट्री 95.25 97.25
मैथ्मेटिक्स 92.50 94.00
सोशियोलॉजी 96.25 97.25