फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मंडोली रोड पर आंबेडकर जयंती की झांकियां, उमड़ा जनसैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के मंडोली रोड पर भारत रत्न भीमराव आंबेडकर की जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। भारतीय बौद्ध महासभा, रामनगर विस्तार शाखा की ओर से आयोजित रैली में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। शाखा अध्यक्ष डॉ सुनील सागर ने कहा कि बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलना हमारे लिए गर्व का विषय है। इस शोभायात्रा में जौहरीपुर, गोकलपुरी, नन्द नगरी, सीमापुरी, सुंदर नगरी, शाहदरा, बिहारी कॉलोनी, कर्दम पूरी, भगवानपुर खेड़ा और रामनगर की झांकियां पहुंचीं। इस दौरान गिरवर सिंह गौतम, दिलावर सिंह, राकेश कर्दम, अधिवक्ता अनिल गौतम, धर्मवीर सिंह, वीरेंद्र सागर, विपिन सागर, लख्मी, दीपक कुमार, शैलेन्द्र कुमार, विजय कुमार, इंद्रपाल और मनोज कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें